फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chief Minister Model Composite School will be built in 32 bighas

Sambhal News: 32 बीघा में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Sun, 25 Aug 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 25 Aug 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Model Composite School will be built in 32 bighas
संभल। बहजोई के गांव आनंदपुर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व विभाग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग को करीब 32 बीघा जमीन दे दी गई है। मुरादाबाद की कार्यदायी संस्था यूपी सिडको विद्यालय का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण करीब 25 करोड़ में किया जाना है। प्रस्ताव मंजूर होने और जमीन आवंटित होने के बाद अब निर्माण कार्य शुरू किए जाने की प्रक्रिया होनी है। इससे ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि विद्यालय में 1500 विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस लिहाज से 30 कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा आउटडोर गेम के लिए मैदान बनेगा। बेहतर शिक्षा के साथ खेलकूद की गतिविधियों पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन




विद्यालय में प्रयोगशाला व पुस्तकालय की भी मिलेगी सुविधा

विद्यालय में प्री-प्राईमरी से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होंगी। इसमें विज्ञान का ज्ञान भी दिया जाएगा। इसके लिए भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी। मैदान जो बनाया जाएगा उसमें बास्केट बॉल व बॉलीबॉल छात्र-छात्रा खेल सकेंगे। विद्यालय में मल्टी परपज इंडोर गेम व पुस्तकालय का भी निर्माण होगा। आधुनिक सुविधाओं से यह विद्यालय लैस रहेगा। इसमें सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी लगाए जाएंगे। वाईफाई लगेगा। सिक्योरिटी गार्ड की भी तैनाती की जाएगी। विद्यालय में बस की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे ग्रामीण इलाके के बच्चों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
विद्यालय के लिए राजस्व विभाग से जमीन मिल गई है। कार्यदायी संस्था शासन द्वारा चयनित कर दी गई है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इस विद्यालय में प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होगी।
अलका शर्मा, बीएसए, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed