फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chhape ki afwah se dukanen band

छापे की अफवाह पर धड़ाधड़ गिरे ज्वेलर्स के शटर

Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 14 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
chhape ki afwah se dukanen band
बंदी
इसके बाद किराना बाजार की बड़ी दुकानों को शटर गिर गए। देखते-देखते बाजार में अफरातफरी के साथ डर का माहौल बन गए। दुकानदारों को  कार्रवाई का भय था। इसी भय के चलते करीब तीन घंटे तक दुकानें बंद रहीं और  इस दौरान दुकानदार एक-दूसरे से नहीं बल्कि विभागीय अधिकारियों और  कर्मचारियों से फोन पर संपर्क कर रहे थे ताकि यह पता लग सके कि कहां से कौन  सी टीम आ रही है। सरायतरीन में दुकानें बंद होने और छापेमारी के अंदेशे को देखते हुए संभल की कुछ सर्राफा दुकानें बंद रहीं।  
विज्ञापन



सरायतरीन के सर्राफा बाजार में एक सर्राफ के  पास यह मैसेज था कि सेंट्रल एक्साइज की टीम नोट बंद होने के बाद हुई सोने चांदी की खरीद  फरोख्त के बिल चेक करेगी। इस पर सर्राफ ने अपनी दुकान से पुराने बिलों की  बुक्स को हटाना शुरू किया। पड़ोसी दुकानदारों ने देखा तो उन्होंने भी यही काम किया  और इसके बाद एक-एक करके कई दुकानें बंद हो गईं। जैसे ही यह खबर अन्य  व्यापारियों तक पहुंची। उन्होंने भी दुकानें बंद कर दीं। इसके चलते करीब ग्यारह बजे से दो बजे तक बाजार में अफरातफरी भरा माहौल बना रहा। दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन


 सरायतरीन से उद्योग व्यापार मंडल के  अध्यक्ष कमल कौशल वार्ष्णेय ने इस बारे में विभागीय अधिकारियों से संपर्क  किया। तब यह बात साफ हुई कि कोई छापेमारी नहीं होनी है। छापेमारी को लेकर  सिर्फ अफवाह है। दोपहर दो बजे के बाद दुकानें खुल गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबराला। कस्बा में स्टेशन मार्ग पर स्थित मुख्य बाजार पर उस वक्त दुकानों के शटर गिरने लगे थे। जब किसी ने उन्हें बिक्रीकर विभाग की टीम के आने की सूचना दी। दोपहर दो बजे जैसे ही बिक्रीकर की छापेमारी की खबर बाजार के दुकानदारों में फैली तो उनमें हड़कंप मच गया। एक-दूसरे की सूचना पर दर्जनों दुकानदार दुकानों के शटर गिराने लगे। हालांकि कुछ समय पश्चात लगा कि खबर झूठी तो है बाद में दुकाने खुल गई।
(संबंधित पेज चार पर भी देखें)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed