फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chedkhani ke virodh par mahila ko pita

छेड़खानी के विरोध पर महिला को पीटा

Sun, 03 Dec 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sun, 03 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
chedkhani ke virodh par mahila ko pita
girls
हयातनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला के साथ दूसरे वर्ग के युवकों ने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो दबंगई पर उतर आए। युवकों ने महिला को जमकर पीटा। किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर थाने जाकर महिला ने पुलिस से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई और तहरीर दी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी शनिवार मध्याह्न के वक्त पड़ोसी चार युवतियों के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर जा रही थी। गांव के बाहरी छोर पर दूसरे वर्ग के कई युवक खड़े थे। आरोप है कि युवतियों को देखकर युवक फब्तियां कसने लगे। महिला ने इस हरकत का विरोध करते हुए परेशान नहीं करने की बात कही। जिसके बाद युवक महिला के साथ ही छेड़खानी करने लगे। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला को जमीन पर गिराकर पीटा। यह देखकर युवतियों ने शोर मचाया।
विज्ञापन


आसपास खेतों में काम करने वाले लोग पहुंचते, इससे पहले ही आरोपी युवक भाग गए। इसके बाद महिला घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जेठ और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ महिला हयातनगर थाने पहुंची। पुलिस को जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें दो युवकों के नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात युवकों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed