फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cheated woman of Rs 2.45 lakh by posing as e-shram officer

Sambhal News: ई-श्रम अधिकारी बनकर महिला से ठगे 2.45 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cheated woman of Rs 2.45 lakh by posing as e-shram officer
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी का श्रम अधिकारी बनकर ठग ने महिला से 2.45 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने ई-श्रम कार्ड की अधिक रकम खाते में भेजने जाने की बात कहकर नौ बार ट्रांसफर अपने खाते में करा लिए। बाद में महिला को ठगी का पता चला। इसके बाद महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चंदौसी के बड़़ा महादेव स्थित मोहल्ला चोबियान निवासी डोली रस्तोगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 सितंबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके फोन पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह नगर पालिका चंदौसी का ई-श्रम अधिकारी बोल रहा है। आपके ई-श्रम कार्ड के पैसे आए हैं। जो आपके खाते में डालने थे। लेकिन 2000 रुपये की जगह गलती से 20 हजार रुपये डाल दिए। उसने महिला से 18 हजार रुपये वापस करने की मांग की। उसके द्वारा पैसे वापस करने के लिए क्यूआर कोड भेज दिया और उस पर 18 हजार रुपये का ट्रांजक्शन करने की बात कही। महिला ने अपने मोबाइल पर 20 हजार क्रेडिट का मैसेज देखकर ठग द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर 18 हजार रुपये फोन-पे कर दिए। इसके बाद ठग ने दोबारा फोन आया और उसने महिला को बताया कि आपके सात हजार रुपये और आए हैं। गलती से उसने महिला के खाते में 52 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद उसने महिला से 43 हजार रुपये वापस करने को कहा। महिला ने 52 हजार रुपये का क्रेडिट मैसेज देखकर 43 हजार रुपये ठग के बताए क्यूआर कोड पर वापस कर दिए। महिला ने बताया कि इस तरह ठग ने नौ बार रुपये ट्रांसफर कराए। इसमें महिला के खाते से दो लाख 45 हजार 997 रुपये ठग ने अपने खाते में जमा करा लिए। शाम के समय उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed