फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Charge sheet filed against five members of a gang who claimed fake insurance

Sambhal News: फर्जी बीमा करा क्लेम हड़पने वाले गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet filed against five members of a gang who claimed fake insurance
चंदौसी(संभल)। थाना बनियाठेर पुलिस ने फर्जी बीमा पॉलिसी कर क्लेम हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया है। अब तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र से 26 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। गिरोह में और भी लोग शामिल होने की संभावना है। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई व एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा के निर्देशन और सीओ गुन्नौर दीपक तिवारी के नेतृत्व में जनपद की पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 26 सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने बताया कि थाना बनियाठेर में दर्ज किए गए मुकदमे में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य आरोपी आराम सिंह निवासी ग्राम अल्हापुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद, करन मिश्रा उर्फ ओंकारेश्वर मिश्रा करन निवासी फुलवरिया थाना कैंट जिला बनारस, अमित निवासी मोहल्ला मस्जिद कस्बा बबराला थाना गुन्नौर, रवि शर्मा निवासी कस्बा बबराला थाना गुन्नौर व सूरजपाल निवासी मेहुआ हसनगंज थाना रजपुरा के विरुद्ध दो मई को 230 पेज की केस डायरी के साथ आरोपपत्र न्यायालय दाखिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed