{"_id":"57dc4a904f1c1bd949d48db5","slug":"char-ghante-lga-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूपशहर-गवां मार्ग पर चार घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूपशहर-गवां मार्ग पर चार घंटे लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करीब चार घंटे बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
राजघाट गंगा तट पर शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर बारह बजे तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। बस, टेंपों, ट्रैक्टर-ट्राली, मैजिक आदि वाहनों से लोग राजघाट पहुंचे।
इसके चलते अनूपशहर-गवां मार्ग पर रजपुरा थाना क्षेत्र में बुलंदशहर जनपद की सीमा पर बनी पुलिस चौकी से लेकर अनूपशहर के पुल तक करीब चार घंटे जाम लग गया। रजपुरा पुलिस ने बैरियर लगाकर जाम को खुलवाया। जाम के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।