फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chandosi seet ke teen pratyasiyon ko jhhatka, namankan parche kharij

चंदौसी सीट के 3 प्रत्याशियों को झटका, नामांकन पर्चे खारिज

Tue, 31 Jan 2017 12:52 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
chandosi seet ke teen pratyasiyon ko jhhatka, namankan parche kharij
उत्तराखंड - फोटो : ANI
चारों विधानसभा क्षेत्रों में 38 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए। चुनाव प्रेक्षकों की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की। 
विज्ञापन



सोमवार की सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट परिसर स्थित राजकीय कृषि रक्षा इकाई के भवन में बने चारों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्षों में चुनाव प्रेक्षकों चंदौसी के राजीव अरुण इक्का, संभल के जितेंद्र कुमार सिन्हा, गुन्नौर के जगदीश चंद्र देसाई व असमोली के डीपी जोशी की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारियों ने नामांकन पत्रों की जांच की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि जांच के दौरान चंदौसी के तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज किए गए।
विज्ञापन


शेष 38 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए। विधानसभा चंदौसी के निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि हिंदुस्तान एक्शन पार्टी के गोपाल चंद्र, राष्ट्रीय प्रताप सेना से क्रांति और संयुक्त समाजवादी दल के सचिन कुमार का पर्चा खारिज किया गया है। आरओ ने बताया कि सचिन कुमार के नामांकन पत्र में 08 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे। सूचना देने के बावजूद तय समय तक प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न कराए जाने के कारण नामांकन पर्चा खारिज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांति के नामांकन पत्र में 30 जनवरी 2017 तक आयु कम 24 वर्ष 05 माह होने के कारण पर्चा खारिज किया गया है। गोपाल चंद्र के नामांकन पर्चे में जातिप्रमाण पत्र दिल्ली का है। इनकी जाति कोहली दिल्ली में अनुसूचित जाति में आती है, जबकि उत्तर प्रदेश में कोहली जाति अनुसूचित जाति में नहीं आती है। चूंकि जाति प्रमाण पत्र दिल्ली का है। इसलिए इनका नामांकन पत्र खारिज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी से गुलाब देवी, राष्ट्रीय लोकदल से रविंद्र कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से विमलेश कुमारी, बहुजन समाज पार्टी से विरमावती और महान दल से ज्योत्सना व निर्दलीय प्रत्याशी ब्रह्मदेव व रामपाल सिंह के नामांकन पर्चें वैध घोषित किए गए। 

असमोली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी से अकीलुर्रहमान खां, राष्ट्रीय लोकदल से धीरेंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी से नरेंद्र सिंह और समाजवादी पार्टी से पिंकी यादव व किसान शक्ति जनतांत्रिक पार्टी से अशरफ, सर्व सम्भाव पार्टी से रामसरन तथा निर्दलीय अजय कुमार, जाकिर खान, जाकिर हुसैन, पप्पू व महाराम के नामांकन पर्चें वैध घोषित किए गए। संभल के निर्वाचन अधिकारी राशिद अली ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से डा. अरविंद, समाजवादी पार्टी से इकबाल महमूद, राष्ट्रीय लोकदल से केसर अब्बास, बहुजन समाज पार्टी से रफत उल्ला उर्फ नेता छिद्दा और पंजीकृत राजनैतिक दलों के एआईएमआईएम से जियाउर्रहमान, जनशक्ति दल से नेमसिंह जाटव एडवोकेट तथा निर्दलीय अजय कुमार, फरहाद अहमद, संतोष कुमारी व सुहेल इकबाल के नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं। 


गुन्नौर क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी प्रतिपाल सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी से अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, बहुजन समाज पार्टी से मुहम्मद इस्लाम खान व समाजवादी पार्टी से रामखिलाड़ी सिंह यादव व पंजीकृत राजनैतिक दलों के भारतीय सुभाष सेना से कुंवरपाल, संयुक्त समाजवादी दल से बहादुर सिंह यादव व ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक से हरीसिंह तथा निर्दलीय अजीत, अतुल कुमार, लखेंद्र उर्फ अखिलेश यादव व सुरेश चंद्र के नामांकन पत्र वैध घोषित किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed