फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chandosi ko over bridge, kalkidham tk nh

पब्लिक खुश ः चंदौसी को ओवरब्रिज, कल्किधाम तक एनएच

Fri, 30 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 30 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
chandosi ko over bridge, kalkidham tk nh
‌बैठक

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शायद इसे समझ गए थे कि भीड़ क्या सुनना चाहती है। सांसद सत्यपाल सैनी ने भी जबरदस्त पैरवी की थी। लेकिन जब नितिन गडकरी अपने चिरपरिचित अंदाज में आए तो केंद्र सरकार का खजाना खोल दिया। जिसने जो भी मांगा, वह सभी कुछ दे दिया। इससे पब्लिक खुश हो गई।
36बी पर ओवरब्रिज निर्माण के ऐलान के साथ साथ सांसद सत्यपाल सैनी, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम व राज्य सभा सदस्य जावेद अली खान द्वारा बताई गई सभी सड़कों को राजमार्ग घोषित करते हुए निर्माण का एलान कर दिया। इसके बाद पंडाल तालियों का गड़गड़ाहट से लगातार गूंजता रहा। थकान काफूर हो गई, हर चेहरा खुशी से खिल उठा।
विज्ञापन



 संभल के भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी ने अपने तीन सड़कों के प्रस्ताव में एक प्रस्ताव लोदीपुर (पाकबड़ा) से मढ़न होते हुए मनौटा (असमोली) होते हुए कल्किधाम ऐंचोड़ा कंबोह होकर सैदनगली तक की रोड का निर्माण। जिसे केंद्रीय मंत्री ने मार्ग घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर अब कल्कि धाम नेशनल हाइवे से जुड़ जाएगा। जिससे कल्कि महोत्सव जाने आने वालों को सुविधा मिल जाएगी। क्योंकि यहां हर साल बड़े स्तर पर कल्कि महोत्सव मनाया जाता है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं, ब़डी संख्या में वीवीआईपी व देश के प्रसिद्ध साधु संत शामिल होेते हैं। 
---------------------------------------------------------------------------
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
चंदौसी। अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाइ-वे के शिलान्यास समारोह में सबसे पहले तो हेलीपैड पर सांसद सत्यपाल सैनी, गुलाब देवी, मंजू दिलेर, जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, नगराध्यक्ष पंकजश्री, सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, आमोद वार्ष्णेय, सुधीर मल्होत्रा, धीरेंद्र यादव, डा.नरेंद्र सिंह, गुलफाम यादव, हरी सैनी आदि गए, जिन्होंने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद मोरमुकुट वार्ष्णेय, संगीता भार्गव, अरविंद गुप्ता, शीनू गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदू रानी, राज कुमार ठाकरे, प्रभात शर्मा, कमल शर्मा, हरिओम शर्मा, अमित वार्ष्णेय, गिरिराज मौर्य, सुमित चौहान, दिनेश जैन, कपिल त्यागी, नत्थू सिंह राणा, रुपेश सर्राफ, राजीव लोचन शर्मा, शरद शर्मा, सचिन मग्गो, इंद्रपाल सिंह चौहान रहे।


मार्गों को एनएच का दर्जा देने पर दी बधाई
संभल। मानव विकास जन सेवा समिति ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की घोषणाओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी का दौरा जिले के विभिन्न मार्गों की दशा को सुधारने की दिशा में अहम है। कई मार्गों के राष्ट्रीय राज मार्ग का दर्जा दिया गया है जो जनता का सफर आसान बनाएगा। साथ ही दुर्घटनाएं भी कम होंगी। समिति के संयोजक डा. मोहम्मद नाजिम ने इसलिए सड़क परिवहन मंत्री की सराहना की है। उन्हें बधाई दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed