{"_id":"615dfd748ebc3eb343174e1d","slug":"chandausis-youth-dies-in-delhi-there-is-uproar-in-the-family-chandausi-news-mbd4052630118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी के युवक की दिल्ली में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी के युवक की दिल्ली में मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं चुंगी का युवक चार अक्टूबर की सुबह आठ बजे परिजनों से हरिद्वार गंगा स्नान करने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन पूर्व युवक शव दिल्ली में पड़ा मिला। पुलिस की सूचना दिल्ली पहुंचे परिजन बुधवार की रात आठ बजे शव लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बदायूं चुंगी निवासी काली चरण का 20 वर्षीय पुत्र पिंटू प्रजापति चार अक्टूबर की सुबह आठ बजे हरिद्वार गंगा स्नान करने की बात कहकर गया था। पांच अक्टूबर की रात पिंटू के भाई राकेश के मोबाइल पर दिल्ली पुलिस की कॉल आई। जिसमें बताया गया कि पिंटू का शव दिल्ली में सड़क किनारे पड़ा मिला है।
सूचना मिलने पर भाई राकेश अन्य परिजनों के साथ दिल्ली रवाना हो गया। शव का पंचनामा कराने के बाद बुधवार की रात शव बदायूं चुंगी घर पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मां रामवती व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। आसपास के काफी लोग पर एकत्र हो गए। पिता काली चरण ने बताया कि उनके तीन पुत्र व तीन पुत्री है। पिंटू चौथे नंबर की संतान थी।