फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: Speeding truck hits car, three people including bank manager killed

Moradabad: तेज रफ्तार टैंकर ने कार में मारी टक्कर, बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों की मौत, वाहन काटकर निकाले शव

Mon, 13 May 2024 10:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 10:03 AM IST
सार

कुंदरकी थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और कार की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन को काटकर शवों को निकाला गया।  

विज्ञापन
Chandausi: Speeding truck hits car, three people including bank manager killed
कुंदरकी में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर सोमवार सुबह 7:40 बजे डोमघर गांव के पास तेज रफ्तार टैंकर (कैप्सूल) और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक्सिस बैंक की चंदौसी ब्रांच के मैनेजर सौरभ श्रीवास्तव, कैशियर दिव्यांशु भारद्वाज और निजी फाइनेंस कंपनी के डिप्टी मैनेजर अमित राणा की मौत हो गई।

विज्ञापन


तीनों मुरादाबाद से चंदौसी जा रहे थे। लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र के सिंधु नगर निवासी सौरभ श्रीवास्तव (40) चंदौसी स्थित एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर थे। वह मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में आकाश अपार्टमेंट के फ्लैट में पत्नी और बेटी के साथ रहते थे।
विज्ञापन


वहीं, फिरोजाबाद के टुंडला थाना क्षेत्र कदोरा कनवारा निवासी दिव्यांशु भारद्वाज (32) भी इसी ब्रांच में कैशियर थे। वह मुरादाबाद में बुध बाजार में किराये के मकान में रहते थे। मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित खुशहालपुर प्रीत विहार चमुंडा मंदिर वाली गली निवासी अमित राणा (38) भी निजी इंश्योरेंस कंपनी में डिप्टी मैनेजर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह चंदौसी में एक्सिस बैंक की शाखा में बैठते थे। सोमवार सुबह तीनों कार से चंदौसी ड्यूटी पर जा रहे थे। कार अमित राणा चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बंदर को बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई थी।

इसके बाद कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

हादसे के बाद लग गया जाम

मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर कार और टैंकर की टक्कर के बाद जाम लग गया। जाम की स्थिति लगभग दो घंटे तक रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed