{"_id":"607dd44c8ebc3e8dba09074b","slug":"chandausi-marker-open-at-10-oclock-chandausi-news-mbd3868505184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सुबह दस से शाम छह बजे खुलेंगे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सुबह दस से शाम छह बजे खुलेंगे बाजार
विज्ञापन
चंदौसी के गांधी पार्क में व्यापारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में बोलते एसडीएम महेश प्रसाद दीक्ष?
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। नगर पालिका परिषद अस्थायी कार्यालय लाला लाजपत राय भवन के परिसर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के उद्देश्य से व्यापारियों व प्रशासन की बैठक हुई। जिसमें सभी व्यापारियों से एक बार फिर से कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाने को प्रशासन का साथ देने की बात कही गई।
बैठक में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया। जिसका पालन करना हम सबका कर्तव्य है।
मंगलवार से सुबह दस बजे से शाम छह बजे व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलेंगे। इससे पहले व बाद में दुकानें खुली मिलने पर उक्त व्यापारी के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। केवल दूध व मेडिकल की दुकानें को इस दायरे में नहीं रखा गया है। व्यापारियों ने आम सहमति के बाद निर्णय लिया कि अगर कोई ग्राहक उनके दुकान पर बिना मास्क लगाए सामान खरीदने आता है, तो उसे सामान नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापारियों ने एक सुर में कहा कि नगर में बिना मास्क के घूमने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। चाहे वह व्यापारी ही क्यों न हों। क्योंकि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापारी प्रशासन के साथ है।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने कहा कि पालिका द्वारा कोरोना जागरूकता के लिए अभियान चलाया गया है। इसके तहत मंदिर, मस्जिद के पुजारी व इमाम को पालिका द्वारा एक चिप भेंट की जाएगी। इसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दस-दस मिनट के स्लोगन बोले जाएंगे। इस दौरान हरिगोपाल, प्रेम ग्रोवर, विनय सर्राफ, गोविंद गर्ग, दिलीप रस्तोगी, अरविंद कुमार गुप्ता, शाह आलम मंसूरी, सुहेल अहमद, मनोज वार्ष्णेय सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।