फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   chandausi junction at 311 stair

स्वच्छता में चंदौसी जंक्शन 311वें पायदान पर, बहुत काम बाकी

Thu, 18 May 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 18 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
chandausi junction at 311 stair
इस तरह नजर आता है चंदौसी जंक्शन । अमर उजाला - फोटो : amar ujala
देशभर के रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता सर्वे में नार्दर्न रेलवे का चंदौसी जंक्शन महज 311वां स्थान पर पहुंच पाया। ये स्थानीय रेलवे प्रशासन को आईना दिखाता है। यह एक संदेश भी है कि, अगर शहर को सम्मान दिलाना है तो काफी काम करने होंगे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वे में चंदौसी नगर तो देशभर में 305वें स्थान पर था लेकिन उसी शहर का रेलवे स्टेशन देश में 311वें स्थान पर जा पहुंचा है। रेल मंत्रालय के सहयोग से कराए गए सर्वे के बाद जारी परिणामों में मुरादाबाद 97 और रामपुर 300वें स्थान पर रहा। इसमें चंदौसी पिछड़ गया और चंदौसी को 311वां स्थान मिला। 
विज्ञापन


हालांकि यह भी कम गौरव की बात नहीं है कि देश के हजारों रेलवे स्टेशनों में से चंदौसी ने अपना स्थान को सूची में बनाया है। लेकिन अभी श्रेणी में बेहतर स्थिति के लिए स्वच्छता के गंभीर प्रयासों की आवश्यकता महसूस हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कम गौरव की बात नहीं कि पूरे देश के रेलवे स्टेशनों में स्वच्छता मे 311वां स्थान मिला लेकिन यह संतोषजनक स्थिति नहीं कही जा सकती है, इसे और बेहतर स्थिति में लाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता के लिए प्रयास किए जाएंगे।


स्वच्छता संबंधी एनाउंसमेंट भी शुरू कराया जाएगा। साथ ही स्टेशन को अधिक साफ रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि वहां की सफाई देखकर वहां कूड़ा डालने से हिचकिचाहट पैदा हो सके।          -आशीष मिश्रा ,स्टेशन अधीक्षक  चंदौसी जंक्शन 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed