फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi Inter College Chandausi team won in Kabaddi competition

Sambhal News: कबड्डी प्रतियोगिता में चंदौसी इंटर कॉलेज चंदैसी की टीम ने मारी बाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chandausi Inter College Chandausi team won in Kabaddi competition
चंदौसी। नगर के स्टेशन रोड स्थित एसएम इंटर कॉलेज में बुधवार को संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच एसएम इंटर कॉलेज व चंदौसी इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी विजयी रहा। दूसरा मैच सरदार सिंह इंटर कॉलेज और जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर काॅलेज के बीच हुआ। जिसमें सरदार सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी। साथ ही फाइनल मैच सरदार सिंह इंटर कॉलेज और चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसमें चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता में संकुल की चार विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने फीता काटकर की। निर्णायक मंडल में चंद्रकांत और श्रीचंद्र प्रकाश तथा संजीव कुमार रहे। इस मौके पर मनोज कुमार, रुपेश, जटाशंकर, चंद्रवीर, राम प्रकाश, नेमचंद, योगेश, जयप्रकाश, श्यामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed