फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi Football Club became champion

Sambhal News: चंदौसी फुटबाल क्लब बना चैंपियन

Thu, 05 Jun 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 05 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Chandausi Football Club became champion
सिरसी (संभल)। जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का बुधवार को फाइनल मुकाबला चंदौसी फुटबाल क्लब और सिरसी स्पोर्टिंग के बीच हुआ। जिसमें चंदौसी फुटबाल क्लब ने सिरसी स्पोर्टिंग को 5-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष कौसर अब्बास ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइलन मुकाबले में पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के गोल पोस्ट पर कई हमले किए, लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। सिरसी स्पोर्टिंग के शादाब ने चंदौसी फुटबाल क्लब के गोल पोस्ट पर सीधी किक मारी, लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकरा कर बाहर चली गई। जवाबी हमला करते हुए चंदौसी फुटबाॅल क्लब के खिलाड़ी अनुज और सचिन ने गोल करने के कई प्रयास किए लेकिन वह भी सफल नहीं हो सके। काफी संघर्ष के बाद भी दूसरे हाफ में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन

बाद में मैच का फैसला टाई ब्रेकर द्वारा हुआ। जिसमें चंदौसी की टीम ने 5-4 से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। रेफरी की भूमिका फरहान रजा ने निभाई। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान क्रीडा अधिकारी प्रमिला भारती, आदित्य वीर सागर, इरफान रजा, आशिक अब्बास, इनामुल हक, हाजी तसद्दुक, मास्टर चांद खां, नादिर रजा, काशिफ, मोहम्मद अब्बास, वसीम हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed