फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi: Fierce fight between bulls, even police personnel could not separate them

चंदौसी: सांड़ों के बीच जबरदस्त लड़ाई, लोगों में मच गई भगदड़, पुलिसकर्मी भी दोनों को नहीं करवा पाए अलग

Sun, 01 Oct 2023 02:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

साड़ों को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कई बार कोशिश की लेकिन वह अलग नहीं हो पाए। इसके बाद गुस्साए साड़ एक दुकान में घुस गए। जहां उन्होंने पूरा सामान बिखेर दिया। 

विज्ञापन
Chandausi: Fierce fight between bulls, even police personnel could not separate them
चंदौसी में सांडों की भिड़ंत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंदौसी में सीता रोड स्थित गणेश मंदिर के पास दो सांडों के बीज जबरदस्त लड़ाई हो गई। मौके पर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों ने सांडों की लड़ाई शांत कराने के लिए भरपूर मशक्कत की लेकिन वह दोनों को अलग नहीं करवा पाए। पुलिस कर्मियों ने यातायात पुलिस के लगे बैरियर से सांडों को छुटाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके बाद सांडों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इस दौरान सांड लड़ते लड़ते वहां पर लगी चने-मूंगफली की दुकान पर चढ़ गए और पूरी दुकान का सामान बिखेर दिया। जिसमें दुकानदार भी सांडों की चपेट में आने से बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि अचानक दोनों सांडों के बीच हुई लड़ाई में दुकान का बहुत नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि सांडों के हमले में कोई चपेट में नहीं आया। आए दिन छुट्टा पशु किसी न किसाी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना रहे हैं। छुट्टा पशुओं को चिन्हित कर उन्हें शहर से बाहर छोड़ देना चाहिए। वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed