Sambhal Election seat Result: संभल जिले की चारों सीटों के चुनाव परिणाम जारी, जानिए किसकी किस्मत का खुला पिटारा
संभल जिले की चारों विधानसभा सीटों में से तीन पर सपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।
विस्तार
संभल/चंदौसी। आज चारों सीटों के 42 प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुले चुका है। दोपहर बाद तक सभी सीटों के परिणाम आने लगा था। संभल जिले की चारों विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। यहां की चार विधानसभा सीटों में से 3 पर सपा आगे चल रही है।
असमोली सीट- समाजवादी पार्ट की पिंकी सिंह आगे हैं। वे भाजाप के हरेंद्र कुमार से 3362 वोटों से आगे हैं। बसपा के रफातुल्ला औऱ कांग्रेस के मर्गहूब आलम उनसे पीछे हैं।
चंदौसी सीट-भाजपा की गुलाबो देवी यहां भारी मतों से आगे हैं। उन्हें अब तक एक लाख 12 से अधिक मत मिले हैं। वहीं सपा की विमलेश कुमारी दूसरे नंबर हैं। बता दें कि 2017 में भाजपा की गुलाबो देवी जीती थीं।
गुन्नौर- सपा के राम खिलाड़ी गुन्नौर में आगे चल रहे हैं। वे भाजपा के प्रत्याशी अजीत कुमार से 28 हजार से आगे हैं। 2017 में भाजपा के अजीत कुमार के सिर जीत का सेहरा बंधा था।
संभल- सपा के इकबाल महमूद यहां आगे हैं। वे भाजपा के राजेश सिंघल से 35 हजार वोटों से आगे हैं।
बता दें कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वहीं जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध था। जिले की चारों विधानसभा सीट चंदौसी, संभल, गुन्नौर असमोली से 42 प्रत्याशी मैदान में थे। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। चारों सीटों पर चार प्रत्याशी ही विधायक निर्वाचित होंगे।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए गए। बिना पास के किसी की प्रवेश नहीं दिया गया। सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थक और विश्वासपात्र लोगों को एजेंट बनाया था। साथ ही मतगणना के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे।
मतगणना हॉल व स्ट्रांग रूम में प्रवेश रहेगा वर्जित
चंदौसी। मीडिया के प्रवेश के लिए पास बनाए गए। मीडिया के लिए आब्जर्वर हाल के पास में ही मीडिया गैलरी बनाई गई थी। वहीं सभी प्रकार की सूचना उपलब्ध कराई गई। मतगणना हाल में या स्ट्रांग रूम के पास किसी भी प्रकार का अनाधिकृति प्रवेश वर्जित रहा।