फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi cousin maternal uncle murdered seven year old nephew by slitting his throat, accused arrested

UP: सात वर्षीय भांजे को घर उठा ले गया नाबालिग मामा, ब्लेड से रेत दिया गला, चीखने पर ईंट से कुचल दिया सिर

Fri, 26 Apr 2024 02:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 02:37 PM IST
सार

चंदौसी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रिश्ते के नाबालिग मामा ने छह साल के भांजे की निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी को भागने के दौरान आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
Chandausi  cousin maternal uncle murdered seven year old nephew by slitting his throat, accused arrested
चंदौसी में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां रिश्ते के मामा ने भांजे कुंज (6) की ब्लेड से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद ईंट से सिर कुचल दिया। चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


बालक के शव को पीएम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। वह इस्लामनगर के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता है।   बदायूं के थाना क्षेत्र गढ़ी रिसौली गांव की वर्षा बीते छह साल से चंदौसी के दुर्गाधाम कॉलोनी में बेटे कुंज को लेकर अपने नाना राजबल्लभ के यहां रह रही है।
विज्ञापन


ससुराल में अपने पति राहुल से उसका तलाक को लेकर मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे करीब इस्लामनगर का किशोर वर्षा का मौसेरा भाई कुंज को लेकर घर से बाहर आ गया। इसके बाद एक निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में बालक को फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टैंक में उतरकर ब्लेड से उसका गला रेत दिया। बालक चीखने लगा तो आरोपी ने ईंट से उसका सिर कुचल दिया। जिससे बालक ने मौके पर ही तड़प -तड़प कर दम तोड़ दिया। इसी बीच बालक की चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी सेफ्टी टैंक से निकलने का प्रयास कर रहा था।


लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया। वहीं बालक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से कोतवाली में घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed