{"_id":"6494a66b42a18b56590491d6","slug":"chanchal-became-a-member-of-the-district-planning-committee-elected-unopposed-sambhal-news-c-15-1-181875-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जिला योजना समिति की सदस्य बनीं चंचल, निर्विरोध चुनी गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जिला योजना समिति की सदस्य बनीं चंचल, निर्विरोध चुनी गईं
विज्ञापन
संभल। जिला योजना समिति के सदस्यों के लिए नामांकन करने वाले सदस्यों ने बुधवार को नाम वापसी की है। संभल नगर पालिका परिषद की सदस्य चंचल अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से निर्विरोध चुनी गई हैं। नगर पालिका संभल से नामांकन करने वाले सदस्य गगन वार्ष्णेय और अर्जुमन महरा ने नाम वापसी की है। इनके अलावा जिले के सभी सात निकायों से 16 सदस्यों नाम वापसी लिए हैं। 17 जून को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। अब 25 जून को मतदान किया जाना है। जिले के आठ निकायों से आठ सदस्य चुने जाने हैं।
इसमें संभल नगर पालिका परिषद से सदस्य निर्विरोध चुन गई हैं। क्योंकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए चंचल ने ही आवेदन किया था। अन्य कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। अब सात निकायों के सदस्यों के लिए मतदान किया जाना है। मालूम हो जो सदस्य जिला योजना समिति में निर्वाचित किए जाने हैं।
उसमें दो पद अनारक्षित वर्ग, दो पद अनारक्षित वर्ग महिला, एक पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जाति महिला, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग और एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला का है।जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि 25 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर बहजोई में मतदान होगा। मतगणना 25 जून की दोपहर 3 बजे से शुरू की जाएगी। नाम वापसी और निर्विरोध की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई है।