फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrations on India's victory in Champions Trophy

Sambhal News: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत पर मना जश्न

Mon, 10 Mar 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 10 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Celebrations on India's victory in Champions Trophy
चंदौसी में भारत की जीत के बाद गुलाल से ज़श्न मनाते दर्शक - फोटो : संवाद
चंदौसी।
विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी के फाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर जीत से जिले में जमकर जश्न मनाया गया। रात लगभग दस बजे भारत की ओर से विजयी चाैका लगते ही लोग सड़कों पर आ गए। आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सड़क पर एलईडी लगा कर लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया। मैच में भारत की जीत होने पर जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोग सुबह से ही अपने जरूरी कामकाज निपटाने में जुट गए। दोपहर ढाई बजे से पहले ही टीवी खोल कर सामने बैठ गए। वहीं बड़ा महादेव पर लोगों ने सड़क पर मंदिर के बाहर एलईडी लगा कर मैच का लुत्फ उठाने की व्यवस्था की। मैच शुरू होते ही लोगों की निगाहें टीवी पर टिक गईं। न्यूजीलैंड की टीम ने टाॅस जीतकर 251 रनों का लक्ष्य रखा। जब भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हुई तो तालियों गड़गड़ाहट के साथ भारत माता के उद्घोष गूंजने लगे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की धुआंधार बल्लेबाजी से सभी के चेहरे खिल उठे। एक समय ऐसा आया कि भारत के तीन विकेट गिर गए और रन भी काफी बनाने थे। तब लोगों के चेहरों पर मायूसी छाने लगी। हालांकि, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर, केएल राहुल ने पारी संभाली। बार-बार उतार चढ़ाव आए। इस दौरान लोगों की दिल की धड़कनें बढ़ती गईं। अंत में रवींद्र जडेजा ने जैसे ही विजयी चाैका लगाया, समर्थक खुशी से झूम उठे। आतिशबाजी छोड़ कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed