फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cdo matter

दिल की डाक्टर हो, नजर तो उतार दो..

Sat, 07 May 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Sat, 07 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
cdo matter
अगवा की गई छात्रा ने सूझ-बूझ से काम लिया और बच गई - फोटो : demo
संभल में बीते 10 दिनों से चर्चा बनी सीडीओ और महिला संविदा कर्मी के बीच बातचीत की ऑडियो वायरल होने के बाद जहां दलित संगठन समन्वयक के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं, तो वहीं मनुवादी महिला संगठन सीडीओ की हिमायत में आ गया है।
विज्ञापन


इन सबके बीच शुक्रवार को एक नया ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला को काफी रुचि के साथ सीडीओ से रूमानी अंदाज में बात करते सुना जा सकता है। यह फोन सीडीओ के बजाय महिला की ओर से सीडीओ कार्यालय से लैंडलाइन फोन पर किया गया है।
विज्ञापन


नये ऑडियो से महिलाकर्मी के उस दावे को जोरदार झटका माना जा सकता है, जिसमें सीडीओ पर फोन पर अमर्यादित बातचीत करके उत्पीड़न करने की बात कही गई है। क्योंकि इसमें फोन महिला द्वारा सीडीओ कार्यालय के लैंडलाइन फोन पर किया गया है। इस आडियो के  बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले महिला फोन करके कथित सीडीओ से तबीयत के बारे में पूछती है। सुबह से फोन किए जाने के समय तक सीडीओ से प्यार भरे लफ्जों में शिकायत की गई है। महिला कहती है कि आपको (सीडीओ) भागदौड़ अधिक रहती है, दवाई कहां से लाए, मुरादाबाद से या बरेली से, मुझे आपकी चिंता हो रही है।

सीडीओ के दवा बरेली से लाने की बात कहने पर महिला कहती है मुरादाबाद के डाक्टर ठीक नहीं है। जवाब में सीडीओ की आवाज आ रही है कि मुरादाबाद में तुम लोग हो, इसलिए वह अच्छा है। महिला बोली मैं क्या डाक्टर हूं, सीडीओ ने जवाब दिया कि तुम दिल की डाक्टर हो।

महिला कहती है कि सर आप मोबाइल से फोन क्यों नहीं करते, लैंडलाइन नंबर की जानकारी तो सभी को है। सीडीओ बोले कि कोई बात नहीं लेकिन सेपरेट है। सीडीओ ने हिदायत दी कि तुम्हारी ओर से फोन नहीं आना चाहिए, जब मौका मिलेगा तो मैं ही कर लूंगा।

महिला किसी काम से बाद में फोन करने की बात कहती है तो सीडीओ कहते हैं कि बात करने में मजा नहीं आ रहा क्या, महिला बोली नहीं सर ऐसी बात तो नहीं है, आपकी तबियत खराब थी, इसलिए ...। आपको किसी की नजर लग गई है, नजर उतारनी पडे़गी आपकी।


सीडीओ बोले तो उतार दो, महिला बोली क्या आफिस में ही नजर उतारूं। सीडीओ बोले नहीं। महिला बोली तो बताइये, कहां नजर उतारूं, सीडीओ बोले कि आप ही बताइये? नहीं आप बताइये। चलिये, बाद में बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed