{"_id":"67d9bc31de02824c6506df57","slug":"cbse-10th-exams-are-over-information-technology-question-paper-is-easy-sambhal-news-c-204-1-chn1001-118481-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सीबीएसई 10 वीं की परीक्षाएं समाप्त, सूचना प्रौद्योगिकी का आसान आया प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सीबीएसई 10 वीं की परीक्षाएं समाप्त, सूचना प्रौद्योगिकी का आसान आया प्रश्नपत्र
Wed, 19 Mar 2025 12:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा के बाद प्रश्नपत्रों का मिला
- फोटो : इकबाल महमूद।
चंदौसी।
सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं सूचना प्रौद्योगिकी विषय के प्रश्नपत्र के साथ मंगलवार को खत्म हो गईं। पेपर देकर लौटे छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को आसान बताया, कहा कि जैसी तैयारी की थी, उसी के अनुरूप सवाल पूछे गए। हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने बहुविकल्पीय प्रश्नों को कठिन बताया। आखिरी पेपर होने से परीक्षार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं की सूचना प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रखा गया। लेकिन परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया। जहां कक्ष निरीक्षकों व आंतरिक सचल दल ने छात्र- छात्राओं की तलाशी ली, जिसके बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा देकर लौटे अधिकांश छात्र- छात्राओं के चेहरे खिले हुए थे।
उन्होंने बताया कि सूचना संचार और डाटाबेस प्रबंधन संबंधी प्रश्नों को हल करने में थोड़ा समय लगा, बाकी प्रश्नपत्र ज्यादा मुश्किल नहीं था। तो वहीं कुछ परीक्षार्थियों ने बताया कि उन्हें बहुविकल्पीय प्रश्नों ने उलझा दिया। इसके अलावा वेब डिजाइनिंग के प्रश्न भी कठिन पूछे गए।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि चंदौसी के आरआरके, ओपीजीएम, सिल्वर स्टोन और जीके सिल्वर स्टोन स्कूल में सूचना प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा में करीब 1103 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने कहा
- प्रश्नपत्र सिलेबस से ही आया, बाहर से प्रश्न नहीं पूछे गए। इस बार अच्छे नंबर की उम्मीद है-
सिद्धार्थ शर्मा, छात्र हाईस्कूल
-कंप्यूटर एप्लीकेशन और वेब पेज डिजाइनिंग के प्रश्न आसान थे। प्रश्नपत्र काफी अच्छा हुआ।- विदित रुस्तगी, छात्र हाईस्कूल
- बहुविकल्पीय प्रश्नों का स्तर थोड़ा कठिन था। हालांकि पेपर समय से पहले हल हो गया।
- निकिता, छात्र हाईस्कूल
- परीक्षा से पहले थोड़ा डर लग रहा था। लेकिन प्रश्नपत्र काफी आसान आया।- स्तुति वार्ष्णेय, छात्रा हाईस्कूल