{"_id":"5751e0504f1c1bd649109604","slug":"caught-fire-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"री-फिलिंग के दौरान लगी आग धू-धूकर जली मारुति कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
री-फिलिंग के दौरान लगी आग धू-धूकर जली मारुति कार
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
पुलगांव अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़ी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं चुंगी पर मारुति वैन में रीफिलिंग के समय गैस लीक होने से आग लग गई। जिससे मारुति वैन धू-धू करके जल उठी। आसपास खलबली मच गई। पड़ोसी के मोबाइल की दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद से दुकान व मारुति वैन चालक गायब हो गया। दमकल ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बदायूं चुंगी स्थित महाराणा प्रताप पार्क के पीछे अवैध रुप से गैस रीफिलिंग का कारोबार संचालित है। शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे मारुति वैन (डीएल-2 सीजेड-9593 में गैस रिफलिंग की जा रही थी। पास में एक कुछ युवक सिगरेट पी रहे थे।
इसी दौरान गैस लीक होने से मारुति वैन में रखे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और वैन धू-धूकर जल उठी। तेज आवाज के साथ ऊंची लपटें उठने लगी। आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। वह दुकान बंदकर दूर जाकर खड़े हो गए। कुछ लोग ने सबमर्सिबल से पाइप लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल मौके पर आ गई। किसी तरह आग पर काबू पा लिया। हादसे के बाद से रीफिलिंग करने वाला व वैन स्वामी दोनोें भाग गए। आग लगने से हाइडिल कालोनी निवासी राजकुमार पुत्र जागन सिंह की का काफी नुकसान हो गया। आग की तपिश से एलसीडी, मोबाइल पिघल कर बेकार हो गए।