{"_id":"63f2849439f560a1ff041e24","slug":"case-registered-for-seducing-the-girl-sambhal-news-c-15-1-60912-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: युवती को बहला फुसलाकर ले जाने में केस दर्ज
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात 8:30 बजे घर के बाहर बने शौचालय में शौच को गई युवती को बहला-फुसलाकर युवक बाइक से लेकर फरार हो गया।
रात 9:30 बजे तक घर भी जब नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ की गई लेकिन युवती का कोई पता नहीं लगा। मामले की सूचना पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती की 24 फरवरी को शादी थी।
परिजन बेटी की शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। शनिवार को पता लगा कि युवती को चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।