{"_id":"6a10be1213ef12224f080a83","slug":"case-registered-against-tractor-driver-for-hitting-motorcyclist-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129493-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक सवार को टक्कर मारने में ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक सवार को टक्कर मारने में ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले युवक को टक्कर मार कर घायल करने के आरोपी ट्रैक्टर चालक निकला। इलाज के लिए ले जाते वक्त घायल की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के मालपुर ततेरा गांव के रहने वाला युवक अमर सिंह पांच दिन पहले 18 मई को दोपहर एक बजे करीब जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा घाट पर गंगा स्नान करने गया था। वापसी के दौरान ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया था। जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला था। पुलिस ने घायल अमर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां प्रथम उपचार देने के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार को जाते हुए रास्ते में घायल अमर सिंह की मौत हो गई। इस मामले में अमर सिंह के भतीजे मोहकम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में अज्ञात वाहन थाना क्षेत्र के रघुपुर का रहने वाला ट्रैक्टर चालक जयपाल पाया गया। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद