{"_id":"68376bf50a17eff20207d748","slug":"case-registered-against-ten-people-for-fighting-over-land-dispute-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120390-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जमीन के विवाद में मारपीट में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जमीन के विवाद में मारपीट में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज
Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव परतपुर में तीन दिन पहले जमीन के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए थे। वहीं पीड़ित पक्ष की तरफ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के परतपुर गांव में जमीन के विवाद पर 22 मई को लाल बहादुर और सत्यराम पक्ष के लोगों में मारपीट हुई थी। जिसमें सत्यराम की तरफ से उदयवीर और उसकी पत्नी नारायणी देवी, बेटा रोहित, सत्यराम, ममता पत्नी ओमकार सहित पांच लोग घायल हो गए थे। जिसमें दो लोगों को गंभीर हालत में सीएचसी जुनावई से हायर सेंटर रेफर किया गया था। वहीं इसको लेकर सत्यराम पक्ष की तरफ से कप्तान सिंह के द्वारा बुधवार को थाने में तहरीर देकर लाल बहादुर, प्रमोद उर्फ प्रदीप कुमार, बृजकिशोर, शिवनारायण, शैलेश कुमारी पत्नी प्रमोद कुमार, सितावश्री पत्नी बृजकिशोर, राम बेटी पत्नी शिवनारायण, रवीना पुत्री लाल बहादुर, सवीना पुत्री लाल बहादुर, नोवेश पुत्र लाल बहादुर सहित दस लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत घर में घुसकर जान से मारने की नियत से घायल करने, बलवा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।