{"_id":"67326f3107b337e48a0fbaf8","slug":"case-registered-against-shopkeepers-of-bahjoi-and-gunnaur-for-selling-fake-wheat-seeds-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-116360-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गेहूं के नकली बीज बेचने के मामले में बहजोई और गुन्नौर के दुकानदारों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गेहूं के नकली बीज बेचने के मामले में बहजोई और गुन्नौर के दुकानदारों पर केस दर्ज
Tue, 12 Nov 2024 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
संभल। बहजोई और गुन्नौर में गेहूं का नकली बीज बेचने के मामले में श्रीराम सुपर सीड्स कंपनी के अधिकारी अमरेंद्र कुमार राकेश ने बहजोई थाने में नीरज गुप्ता, मुकेश गुप्ता और गुन्नौर थाने में हुकुमचंद्र और सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि संभल में पकड़े गए दो हजार गेहूं के नकली बीज के कट्टों के मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
रविवार को बरेली की श्रीराम सुपर सीड्स कंपनी के अधिकारियों ने प्रशासन के साथ संभल में गेहूं के नकली बीज के दो हजार कट्टे, बहजोई में दो अलग-अलग गोदामों से 950 बैग पकड़े थे। जबकि गुन्नौर में 900 बैग पकड़े गए थे। सोमवार को कंपनी के अधिकारी अमरेंद्र कुमार राकेश ने बहजोई में नकली बीज बेचने वाले नीरज गुप्ता और मुकेश गुप्ता के खिलाफ बहजोई थाने और गुन्नौर में नकली बीज बेचने वाले हुकुमचंद्र और सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। जबकि संभल में पकड़े गए नकली बीज के मामले में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि जो बीज पकड़ा गया है, उससे फसल का उत्पादन काफी कम रहता है। इसके अलावा कंपनी का नाम भी खराब किया जा रहा था। संभल से पैकिंग के लिए बैग भी बरामद किए गए हैं। बड़े स्तर पर गेहूं का नकली बीज बेचा रहा था। संभल में एक हजार मीट्रिक टन की खपत होने का अनुमान है।
छापे के विरोध में डीएम से मिले बीज व्यापारी
बहजोई। छापे के विरोध में जिलेभर के बीज व्यापारी डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से मिले और प्रार्थना पत्र दिया। सोमवार को पालिकाध्यक्ष राजेश शंकर राजू समेत व्यापारी नेता अरविंद कुमार एमडीएच व अजय तंबाकू के नेतृत्व में डीएम से मिलकर दिए गए प्रार्थना पत्र में बीज व्यापारियों का कहना था कि रविवार को जिला कृषि अधिकारी के साथ गेंहू के बीज की एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने दुकानों पर छापा मारकर गोदाम सीज कर दिए। यह गलत है। व्यापारियों का बीज आदि सामान बिल से आता है। वह तो गेहूं के बीज की बिक्री करते हैं। जहां बीज की पैकिंग होती है। वहां छापा मारना चाहिए। प्रार्थना पत्र में मोनू, सुमित शर्मा, सोनू, देवेंद्र, प्रवीन कुमार व विपिन कुमार का नाम अंकित रहा। संवाद