फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case registered against seven individuals, including a former Amin, for grabbing land using a forged sale deed.

Sambhal News: फर्जी बैनामे से भूमि कब्जाने में पूर्व अमीन सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven individuals, including a former Amin, for grabbing land using a forged sale deed.
गुन्नौर। बबराला में राजघाट रोड स्थित जमीन का कथित तौर पर फर्जी बैनामा कराकर अवैध कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व अमीन, उसकी पत्नी और बेटे समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह लंबे समय से न्याय के लिए थाने और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था। सीओ और एसडीएम से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

बबराला के टंकी मोहल्ला निवासी सुधा पत्नी प्रकाश ने सीओ और एसडीएम को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि राजघाट रोड पर स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन पर आरोपियों ने फर्जी तरीके से बैनामा कराकर कब्जा कर लिया और वहां धर्मकांटा स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, ससुराल पक्ष की जमीन में से 440 वर्गमीटर भूमि का बैनामा बबराला निवासी हरिओम और मुन्नी देवी के नाम है, लेकिन आरोप है कि इसके अतिरिक्त करीब 1140 वर्गमीटर भूमि पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया। इसके अलावा 682 वर्गमीटर जमीन पर अन्य लोगों द्वारा भी कथित रूप से फर्जी बैनामा कराकर कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबराला थाना प्रभारी रितेश सहरावत ने बताया कि मामले में हरिओम, मुन्नी देवी, रामौतार, संजू देवी, भगत सिंह, भूरी देवी और जय देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed