{"_id":"6a2b1cf26c5fdf20840af4d7","slug":"case-registered-against-person-attempting-to-advocate-for-jama-masjid-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-136465-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जामा मस्जिद की पैरवी करने का प्रयास करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जामा मस्जिद की पैरवी करने का प्रयास करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद की पैरवी के लिए प्रयास करने वाले काशिफ खान के खिलाफ रायसत्ती थाने में मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मुरादाबाद के मझोला निवासी गौरव सिंह चौहान की तहरीर पर की गई है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। धोखाधड़ी के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
पीड़ित का कहना है कि 16 जून 2020 को संभल के मखदूमपुर स्थित एक तीन मंजिला मकान का सौदा काशिफ से 12 लाख रुपये में तय किया था। उन्होंने काशिफ को पांच लाख रुपये बयाना नगद दिए थे। तीन लाख रुपये चेक से और 3.50 लाख रुपये नकद भी दिए गए। कुल 11.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बैनामा 14 मई 2021 को होना था। इस मुआयदा की समय सीमा 14 मई 2022 और फिर 9 अप्रैल 2023 तक बढ़ाई गई। काशिफ ने हर बार पारिवारिक समस्या का बहाना बनाया और बैनामा नहीं कराया। बताया कि 11 मार्च 2024 को शेष धनराशि लेकर रजिस्ट्री कार्यालय संभल पहुंचे थे। काशिफ बैनामा कराने नहीं आया। बाद में गौरव को पता चला कि काशिफ ने मकान किसी और को बेच दिया है। गौरव ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।