{"_id":"6a46c23d96a62e79f202259e","slug":"case-registered-against-four-people-including-the-husband-for-assault-over-dowry-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-137235-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए मारपीट करने में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए मारपीट करने में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शाहजीपुरा सरायतरीन में शनिवार शाम मायके पहुंची विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने का आरोप लगा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला सोनम ने बताया कि उसकी शादी 16 अप्रैल 2024 को बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी समीर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके में आकर रहने लगी।
आरोप है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे पति और अन्य ससुराल वाले उसके मायके पहुंचे और फिर से दहेज की मांग करने लगे। जब उसके माता-पिता ने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
संभल सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर बदायूं जिले के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खेड़ादास निवासी समीर, राकेश, विवेक और मिथलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।