{"_id":"6ae8fa3f2dffb167b30793c8","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-assaulting-a-woman-and-her-husband-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142732-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: महिला व उसके पति से मारपीट करने में चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: महिला व उसके पति से मारपीट करने में चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव ऐंचौली में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घरेलू काम करते समय घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह घटना 23 अक्तूबर की सुबह हुई। पीड़ित महिला निर्मला देवी ने आरोप लगाया है कि चार लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। निर्मला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी देवरानी दुर्गा देवी ने उन्हें मुश्किल से बचाया।
इसके बाद आरोपियों ने निर्मला देवी के पति की परचून की दुकान पर जाकर उनसे भी मारपीट की। पति किसी तरह अपनी जान बचाकर घर भागे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दंपती के साथ मारपीट के मामले में कार्रवाई हुई है। गांव ऐंचौली निवासी मुनेंद्र, सचिन, नितिन और विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।