{"_id":"6a28783804db890c9905bae0","slug":"case-registered-against-four-individuals-for-a-life-threatening-attack-on-the-husband-of-a-former-village-head-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-136383-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पूर्व प्रधान के पति पर जानलेवा हमला करने में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पूर्व प्रधान के पति पर जानलेवा हमला करने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई के गांव अतरासी में सोमवार की रात संभल से धान का बीज लेकर घर जाते समय पूर्व प्रधान के पति पर चार लोगों ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव किसौली निवासी पूर्व प्रधान के पति रामतौर सिंह का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे गांव के ही चार लोगों ने छोटे मंदिर के महंत के घर जाकर धमकाया। विरोध किया तो झगड़े पर उतारू हो गए। मामले की शिकायत डायल 112 पुलिस से की गई जिसमें पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों का समझौता कर दिया गया। रामतौर सिंह ने आरोप लगाया कि सोमवार की रात आठ बजे संभल से धान का बीज लेकर घर जा रहा था, तभी गांव अतरासी में तीन बाइकों पर सवार चार लोगों ने हाथों में सरिया लेकर अचानक जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। जिसमें ड्राइवर साइड की खिड़की और आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशा टूट कर आंख में लगने से चोट आई है। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ ने बमुश्किल बचाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पर गांव किसौली निवासी राजवीर, सोमवीर उर्फ सोनू, मोहित और अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।