फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case on five including four brothers in case of death of laborer injured in assault

मारपीट में घायल मजदूर की मौत के मामले में चार भाइयों सहित पांच पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case on five including four brothers in case of death of laborer injured in assault
संभल। कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ला में बुधवार की रात हुई मारपीट में घायल हुए मजदूर की कुछ देर बाद मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस तहरीर के आधार पर मोहल्ले के चार सगे भाइयों सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या में मामले को दर्ज कर नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ला निवासी सरवर (35) पुत्र अनवर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की रात उसके रिश्तेदार का मोहल्ला निवासी कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस दौरान सरवर वहां पहुंचकर बीच बचाव कर रिश्तेदार को जाने दिया था। इस बात से नाराज होकर हमलावरों ने सरवर की पिटाई कर दी था। घायल हुए सरवर की कुछ देर बाद मौत हो गई थी। सरवर के भाई ने घटना के बाबत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने मोहल्ला निवासी बाबर, जावेद, चांदमियां, गौहर मियां और भोला को नामजद किया। पुलिस ने मामले को गैर-इरादतन हत्या में दर्ज की। साथ ही नामजद आरोपी जावेद को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि नामजद अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed