फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case of young man's death after getting married in panchayat

गांव में चर्चा कि आठ वर्ष से था युवक का प्रेम प्रसंग, दूसरी जगह शादी के बाद भी नहीं बन सकी थी दूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Case of young man's death after getting married in panchayat
संभल। निकाह के अगले दिन जान गंवाने वाले युवक वसी का गांव निवासी युवती से पिछले आठ वर्ष से प्रेम प्रसंग होने की चर्चा गांव में आम है। युवती चाहती थी कि वह अपने प्रेमी के साथ ही शादी करे लेकिन दोनों परिवारों में मतभेद के चलते शादी नहीं हुई।
विज्ञापन

युवक की शादी उसके परिजनों ने रिश्तेदारी में करा दी। इसके बाद भी दोनों के बीच दूरी नहीं बनी। वहीं निकाह की अगली सुबह युवक की मौत हो जाएगी, यह उसकी प्रेमिका से पत्नी बनी युवती ने नहीं सोचा था।
विज्ञापन

गांव में चर्चा है कि युवक की दूसरी जगह से शादी हो गई और एक बच्ची का पिता भी बन गया लेकिन इसके बाद भी अपनी प्रेमिका से दूरी नहीं बना सका। पुलिस के अनुसार युवक गुरुवार की रात को भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह पकड़ा गया और दोनों पक्षों की सहमति पर निकाह हुआ। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा था। गांव में चर्चा है कि इस निकाह से परिवार के कुछ लोग काफी नाराज थे। वह युवक को ताने भी दे रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाया होेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed