फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed in connection with bomb threat to film producer Amit Jani

Sambhal News: फिल्म निर्माता अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी मामले में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed in connection with bomb threat to film producer Amit Jani
संभल। नोएडा निवासी फिल्म निर्माता अमित जानी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले अज्ञात युवक शब्बीर के खिलाफ हजरतनगर गढ़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि टीम को जांच के लिए लगाया गया है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।हजरतनगर गढ़ी थाने में अमित जानी ने दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार की शाम चार बजे के बाद मुरादाबाद से संभल जा रहे थे। सिरसी रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक कश्मीर के मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान शब्बीर के रूप में बताई और उदयपुर फाइल्स और संभल फाइल्स फिल्म बनाने को लेकर जानकारी ली। इसके बाद कहा कि वह फिल्म शूटिंग के दौरान, बिहार या बिहार चुनाव में प्रचार के दौरान कार समेत बम से उड़ा देगा। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मालूम हो अमित जानी उदयपुर फाइल्स बनाने को लेकर चर्चा में आए थे। अब वह संभल फाइल्स फिल्म बनाने की तैयारी में है। संभल फाइल्स में 1978 के दंगे व अन्य दंगे को दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह फिल्म बनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े कलाकारों से संपर्क किया जा रहा है। कलाकार तय होते ही संभल में ही शूटिंग शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed