फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against ten for assaulting Dial 112 police

Sambhal News: डायल 112 पुलिस के साथ मारपीट करने में दस पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against ten for assaulting Dial 112 police
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मिलक धुरैटा उर्फ बरवाली मढ़ैया में बुधवार रात 10:30 बजे दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर डायल 112 पुलिस आई। आरोप है कि पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज की गई। गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया गया। इस मामले में कांस्टेबल दीपक वर्मा की तहरीर पर थाना प्रभारी ने दो महिलाओं सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से दो महिलाएं और चार लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। हयातनगर थाना क्षेत्र में संचालित डायल 112 की पुलिस कर्मियों को बुधवार रात 10:30 बजे दो पक्षों में शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट की सूचना मिली। इस पुलिस आई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आपस में गाली गलौज और मारपीट करते रहे। आरोप है कि सिपाही के साथ गाली-गलौज के साथ मारपीट कर दी। थाना प्रभारी आए तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मिलक धुरैटा उर्फ बरवाली मढै़या निवासी मनवीर, मीना, तरुण और पप्पन का चालान किया गया है। साथ ही मनवीर, तरुण, गुड्डू, पंकज, उमेश, हप्पू, भोला, मीना, ऐलन और पप्पन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed