फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against Kapil Singhal and two others for assault and embezzlement of Rs 85 lakh

Sambhal News: कपिल सिंघल समेत दो लोगों पर हमला व 85 लाख रुपये हड़पने में केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Kapil Singhal and two others for assault and embezzlement of Rs 85 lakh
संभल। कोतवाली पुलिस ने कोटपूर्वी निवासी कपिल सिंघल व चंदौसी रोड पर गांव बिछौली में स्थित गौरी कोल्ड स्टोरेज के मालिक विकास अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी व जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की है। यह कार्रवाई मियां सराय निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ आसिम की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि वर्ष 2021 में 85 लाख रुपये कीमत के आलू कोल्ड स्टोरेज में रखे थे। जब आलू निकालने के लिए कोल्ड स्टोरेज गए तो आलू नहीं निकालने दिए और टालमटोल कर दी। 5 अक्तूबर 2021 को संभल के जेके कोल्ड स्टोरेज में पंचायत की गई। इसमें कपिल सिंघल, विकास अग्रवाल व कई लोग आए। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब विरोध किया तो कपिल सिंघल ने विकास अग्रवाल से गोली चलाने के लिए कहा। विकास ने पिस्टल से गोली चलाई तो वह मिस हो गई। इसके बाद मौके से भागकर जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि कई किसानों का माल अपनी जिम्मेदारी पर रखवाया था। बताया कि घटना के बाद कोतवाली संभल में तहरीर दी थी लेकिन सुनवाई नहीं की गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed