फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against husband and two others for wife's murder, husband arrested

Sambhal News: पत्नी की हत्या में पति समेत दो पर केस, पति गिरफ्तार

Thu, 10 Apr 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 10 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Case filed against husband and two others for wife's murder, husband arrested
सौंधन (संभल)।
विज्ञापन

गांव सैमला निवासी रूकम सिंह ने प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी पत्नी बृजेश देवी (28) की बृहस्पतिवार की देर रात हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता गांव लधनपुर निवासी दुर्वेश की तहरीर पर दामाद रूकम सिंह और उसके चाचा भीष्म के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह काफी समय से गंगा एक्सप्रेस-वे पर मजदूरी करता है। करीब डेढ़ वर्ष पहले एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। इसकी जानकारी होने पर पत्नी लगातार विरोध करती थी। इसके चलते बृहस्पतिवार की देररात गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव गेंहू के खेत में फेंक आया था। किसी को हत्या की जानकारी न हो इसके लिए लापता होने की झूठी कहानी रची थी। इसलिए ही आसपास के जिलों में ससुरालियों के साथ तलाश करता घूम रहा था। वहीं, आरोपी के ससुर थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर शहबाजपुर निवासी दुर्गेश ने बताया कि वर्ष 2015 में बेटी की शादी की थी। बाद में रूकम सिंह का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। समझाने पर वह नहीं माने। इस पर उनके चाचा भीष्म से कहा गया लेकिन उन्होंने भी एक न सुनी। बाद में दोनों लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि आरोपी रूकम सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। जबकि उसके चाचा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed