फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against four people for firing Harsh in the procession

बरात में हर्ष फायरिंग करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four people for firing Harsh in the procession
गांव बराही से सिसौटा गांव जा रही बरात में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फायरिंग मिलक सिसौटा गांव के निकट हुई थी। इसमें दो युवकों को छर्रे लगे थे। मालूम हो कि हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बराही निवासी एक युवक की बरात मंगलवार को सिसौटा गांव गई थी। बरात दो बजे करीब मिलक सिसौटा के पास पहुंची थी तो बरात में शामिल व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे बरात में शामिल फरमान और मुबारिक को लगे। इसमें फरमान की हालत गंभीर हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि थाने के दरोगा देवेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर हर्ष फायरिंग के मामले में अनीस, हनीफ, खुर्शीद और आलेहसन उर्फ भूरा निवासी बराही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मालूम हो हर्ष फायरिंग में घायल हुए युवकों के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed