{"_id":"68585120d12b34a62906c958","slug":"case-filed-against-couple-running-clinic-at-home-equipment-seized-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-123916-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर में क्लीनिक चला रहे दंपती पर केस, उपकरण कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर में क्लीनिक चला रहे दंपती पर केस, उपकरण कब्जे में लिए
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में झोलाछाप के द्वारा महिलाओं का प्रसव गलत तरीके से किए जाने के संबंध में आशा की शिकायत का संज्ञान लिया। नोडल अधिकारी डाॅ. मनोज कुमार ने क्लीनिक को सील करके प्रसव में इस्तेमाल किए जाने वाली ड्रिप स्टैंड और जली हुई दवाई कब्जे में ली है। साथ ही दंपती समेत तीन पर केस दर्ज कराया है।
डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गांव भमौरी पट्टी की आशा कृष्णावती के द्वारा सूचना दी गई कि गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित डॉ. नेहा के द्वारा गांव भमौरी पट्टी निवासी विनीता देवी की प्रसव के दौरान मौत हो गई है। झोलाछाप क्लीनिक को बंद करके मौके से फरार गया। मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान दंपती के द्वारा घर में ही क्लीनिक का संचालन हो मिला और मौके से प्रसव में इस्तेमाल किए जाने वाली ड्रिप स्टैंड और जली हुई दवाई मिली। जिन्हें कब्जे में ले लिया।
बताया कि 17 फरवरी 2023 को गर्भवती महिलाओं का गलत तरीके से प्रसव उपचार करने के मामले में महिला की मौत हो जाने के मामले में थाने पर पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इसके बाद भी लगातार घर में ही क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर निवासी छत्रपाल, उनकी पत्नी रूपवती और नेहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है।