फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against 13 people including BJP leader's brother Kapil Singhal and his son

Sambhal News: भाजपा नेता के भाई कपिल सिंघल और उसके बेटे समेत 13 पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 13 people including BJP leader's brother Kapil Singhal and his son
कपिल सिंघल। - फोटो : कपिल सिंघल।
संभल। कोतवाली पुलिस ने भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई स्क्रैप फैक्टरी के मालिक कपिल सिंघल समेत 13 लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रच कर छवि धूमिल करने व रोजगार खत्म करने का प्रयास आदि के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया हे।
विज्ञापन

कपिल सिंघल और उसके बेटे सार्थक पर आरोप है कि इन लोगों ने कुछ लोगों के साथ मिल कर उसके साथ रास्ते में मारपीट की और उसके जरूरी कागजात व चेक बुक चोरी कर उसी की चोरी किए गए चेक में मनचाही धनराशि भर कर चेक बाउंस करा दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट गर्वी व हाल निवासी आनंद विहार काॅलोनी के विपुल गुप्ता पुत्र स्व. महेश चंद्र गुप्ता ने एसपी को शिकायतीपत्र दिया था। जिसमें बताया कि 13 दिसंबर 2022 की शाम पांच बजे करीब वह स्कूटर से खिरनी मोहिउद्दीनपुर स्थित अपने पेट्रोल पंप से लौट रहे थे। साथ में एक थैला था जिसमें जरूरी कागजात और चेकबुक थी। मल्ली सराय के निकट पहुंचे ही थे। रास्ते में बाइक सवार दो व्यक्ति आए और धक्का मुक्की कर स्कूटर गिरा दिया। राहगीरों ने बीचबचाव कराया। जिसके बाद वह स्कूटर लेकर घर की ओर चल दिए। रास्ते में नजर पड़ी कि स्कूटर पर लटका थैला गायब था। मारपीट के दौरान उसका थैला चोरी कर लिया गया। थैले में पेट्रोल पंप की बिल बुक लेटर हेड, बैनामा, पंप का लाइसेंस व चेक बुक आदि जरूरी कागजात थे। जिसका मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ समय बाद चोरी किए गए चेक में रकम भरकर कपिल सिंघल, उसके बेटे सार्थक सिंघल, हृदेश यादव, राजवती, विकास शर्मा, अंशुल वार्ष्णेय, साधना सरगम, किशन पाल, सुलेमान, मो. हाशिम, विपुल अग्रवाल, परवेज व विकास अग्रवाल आदि ने उन्हीं चेकों में मनचाही धनराशि भरकर बाउंस कराकर उसे नोटिस भेजे गए। बाद में न्यायालय में वाद दायर कर दिए। लेकिन न्यायालय ने उसे दोष मुक्त कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि इस षड्यंत्र में कपिल सिंघल व उसका पुत्र सार्थक था, जिनकी उससे पारिवारिक संबंध और गहरी दोस्ती थी। पुलिस ने कपिल सिंघल व उसके बेटे सार्थक सिंघल समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-----------
डरा धमका कर वाहनों व जमीन को अपने नाम कराने का आरोप
पीड़ित विपुल गुप्ता ने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि कपिल सिंघल आदि ने 14 टायर ट्रक व टैंकर अपने नाम जबरदस्ती व भय दिखाकर अपने लोगो के नाम करा लिए। इसके अलावा स्कार्पियो व बुलेट बाइक, यामहा बाइक को कपिल सिंघल व सार्थक सिंघल व उनके अज्ञात साथियों ने छीन कर अपने कब्जे में ले लिया है। इतना ही नहीं डरा धमका कर 22 फरवरी 2024 को सार्थक सिंघल ने विपुल गुप्ता का लाकड़ी फाजलपुर मुरादाबाद में स्थित भूखंड 140 वर्ग मीटर का बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। मोहल्ला शेर खां सराय स्थित एक मकान 109.20 वर्गमीटर का बैनामा छह दिसंबर 2023 को अपने पक्ष में करा लिया। उक्त बैनामों के एवज में कोई धनराशि अदा नहीं की गयी। इसके अलावा आरोपी उसका पेट्रोल पंप भी अपने नाम कराना चाहते थे। क्योंकि पेट्रोल पंप की जमीन को गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहण कर लिया है। पेट्रोल की जमीन का मुआवजा मिलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed