{"_id":"64ac616d705cad1560054604","slug":"case-against-unknown-in-farmers-murder-three-teams-constituted-for-investigation-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-334-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसान की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, जांच को तीन टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसान की हत्या में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, जांच को तीन टीम गठित
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव लावर में रविवार की रात किसान कप्तान सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों ने किसी भी तरह के विवाद या रंजिश से इंकार किया है। रात में ही एसपी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओजी सहित तीन टीम को जांच के लिए लगाया है।
जुनावई क्षेत्र के गांव लावर में रविवार की रात मक्का की रखवाली को गए किसान कप्तान सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे सत्यवीर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बेटे में तहरीर में विवाद अथवा रंजिश से इंकार किया है। पुलिस के हाथ भी अभी कोई साक्ष्य नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है। रात को ही सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू, एसपी चक्रेश मिश्र मौके पर पहुंच गए थे और घटना का जायजा लिया। सोमवार को दिन में एएसपी भी गांव लावर पहुंचे।
आसपास के किसानों से जानकारी की। पर कोई साक्ष्य या सुराग हाथ नहीं लगा है। एसपी ने इस मामले की जांच व खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम व फील्ड टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों टीमें अपने काम में लग गई है। माना जा रहा है कि शायद आरोपी किसी ओर के साथ वारदात करने आए हो, और रात के अंधेरे में कप्तान सिंह के बीच में मिल जाने पर उसी पर गोली चला दी है। कप्तान की हत्या उनके खेत से कुछ दूरी पर चकरोड में किसान जयवीर सिंह के खेत के पास हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।