फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against seven in case of rape and robbery of a woman

Sambhal News: महिला से दुष्कर्म और लूट के मामले में सात पर मुकदमा

Sun, 28 Jan 2024 04:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 28 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Case against seven in case of rape and robbery of a woman
चंदौसी (संभल)। न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, लूट, आगजनी और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि छह दिसंबर की रात उसके पानी के प्लांट के समीप पड़ोसी युवक विनोद ठाकुर शराब पीकर गाली गलौज और हंगामा कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने बेटे और उसके साथ मारपीट कर दी। वहां पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। आरोप है कि आठ दिसंबर की शाम आरोपी 10 से 15 लोगों के साथ उसके घर पहुंचा। बेटे और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद तमंचे के बल पर दो लोगों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद प्लांट में आग लगा दी। बेटे और उसके भाई को जानसे मारने की नीयत से रायफल और तमंचे से फायर किया। पीड़िता की सोने की चेन, कुंडल और प्लांट पर रखे 25 हजार रुपए लूट लिए। बेटे का अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता थाने पहुंची कार्रवाई के लिए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय में न्याय की गुहार लगाई। न्यायालय ने मामले का संज्ञान लेते हुए चंदौसी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिए। जिसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी विनोद, मुनेंद्र, निखिल, सचिन, आकाश, भूरे, अमित और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed