{"_id":"682e3404a81f0f9a5e0ef8f7","slug":"case-against-four-people-including-husband-who-demanded-dowry-sambhal-news-c-275-1-smbd1031-122810-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज मांगने वाले पति समेत चार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज मांगने वाले पति समेत चार के खिलाफ केस
Thu, 22 May 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 22 May 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
संभल। हयातनगर पुलिस ने दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने दहेज में तीन लाख रुपये न लाने पर महिला से मारपीट की थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
सिकंदपुर सराय की नरगिस ने बताया कि उसकी शादी साल 2012 में गांव के अतीक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी दहेज के लिए ससुराल वाले मारपीट करते रहे। आरोप है कि 18 मई को भी उसे दहेज में तीन लाख रुपये लाने मांग करते हुए मारा पीटा गया। जिससे वह चोटिल हो गई। परिवार के लोग भी इसमें शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अतीक, देवर शाने आलम, जेठ रशीद, जिठानी शायदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।