फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car rams into the rear of a stationary truck on Ganga Expressway; two injured.Car rams into the rear of a stationary truck on Ganga Expressway; two injured.

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car rams into the rear of a stationary truck on Ganga Expressway; two injured.Car rams into the rear of a stationary truck on Ganga Expressway; two injured.
बहजोई(संभल)। गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इससे कार सवार जिला बरेली के गैनी निवासी निखिल व निशांत वर्मा घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल निखिल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हादसा शनिवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव बिसारू के निकट हुआ। घायल निशांत के मुताबिक, कार निखिल चला रहा था, जबकि उसकी आंख लग गई थी, पता नहीं चला कि आखिर हादसा कैसे हो गया। इस बीच, कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे कर्मियों की ओर से क्रेन के माध्यम से कार को सड़क से हटवाया गया। उन्होंने बताया कि कार संभल की ओर से प्रयागराज की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

बहजोई थाना के प्रभारी राजीव कुमार मलिक के मुताबिक हादसे के बाद घायलों को अस्पताल से रेफर कर दिया गया था, इसलिए विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed