फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   car ne bike ko maari takkar, bhai-bahan ki maut

कार ने बाइक को मारी टक्कर, भाई-बहन की मौत

Wed, 18 Jan 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 18 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
इसमें ट्यूशन पढ़ने के लिए संभल जा रहे चचेरे-तहेरे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुरादाबाद ले जाते वक्त छात्र ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। भाई-बहन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव छछैरा निवासी बलवीर सिंह का बेटा जगपाल (22वर्ष) बीए द्वितीय और सरदार सिंह की बेटी अनीता(19) बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। दोनों चचेरे तहेरे भाई-बहन स्कूल के अलावा संभल में ट्यूशन भी पढ़ते हैं। मंगलवार को सुबह दोनों ट्यूशन पढ़ने के लिए बाइक से संभल आ रहे थे। भवानीपुर पुल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ने कार ने बाइक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनीता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि जगपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। जबकि जगपाल ने उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। उधर, हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने भाई-बहन के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed