फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car driver creates ruckus when stopped by police, video goes viral

Sambhal News: पुलिस ने रोका तो कार चालक ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

Thu, 20 Nov 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Car driver creates ruckus when stopped by police, video goes viral
बबराला (संभल)। इंदिरा चौक पर चेकिंग के दौरान ईको कार चालक ने रोकने पर कार दौड़ा दी। एक सिपाही खिड़की खोलकर कार में बैठ गया तो चालक ने करीब 200 मीटर दूर जाकर कार रोकी। इसके बाद कार चालक और उसके साथियों ने वसूली का आरोप लगाकर हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम होमगार्ड के साथ ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक ईको कार को ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो भागने लगा। इस पर गाड़ी में ट्रैफिक सिपाही भी बैठ गया। करीब 200 मीटर तक चलती कार में दोनों के बीच झगड़ा होता रहा। इसी दौरान आसपास मौजूद दर्जन भर से अधिक लोग यातायात पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे। कहा कि चालान काटने के नाम पर 500 से 700 रुपये लेने वालों का वेतन से पेट नहीं भरता। मौके पर मौजूद लोगों में किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed