फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Captan reshuffled the work areas of 46 inspectors in the district

कप्तान ने जिले में 46 दारोगाओं के कार्य क्षेत्रों में किया फेरबदल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Captan reshuffled the work areas of 46 inspectors in the district
संभल। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए 46 दारोगाओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। फेरबदल के इस क्रम में कुछ दारोगाओं को थानों में तैनाती दी गई है, तो कुछ को थानों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि पुलिस लाइन में रहे बबलू सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बहजोई, सर्वेंद्र कुमार को सीता आश्रम चंदौसी चौकी का प्रभारी, राधेश्याम शर्मा को कस्बा गुन्नौर चौकी का प्रभारी, विजय गौतम को हजरतनगर गढ़ी थाना, मोहम्मद साजिद को कुढ़फत्तेहगढ़ थाना, जगदेव सिंह, संग्राम यादव को बहजोई, नरेंद्र सिंह को धनारी थाने में पोस्टिंग दी गई है। कोतवाली संभल में वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेश कुुमार को गुन्नौर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

हयातनगर से राजेंद्र सिंह को चंदौसी भेजा गया है। नरौली देहात चौकी के प्रभारी योगराज सिंह को चौधरी सराय चौकी प्रभारी बनाया गया है। बहजोई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे धीरेंद्र गंगवार को ऐंचोड़ा कंबोह चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह चंदौसी कोतवाली से पंकज कुमार को कैला देवी चौकी प्रभारी बनाया गया है। विकेश राणा को धनारी से हटाकर सुल्तानगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया है। हयातनगर से आदित्य सिंह को रजपुरा टी -प्वाइंट चौकी प्रभारी, सुभाषचंद्र को मढ़कावली से मुराबाद गेट चंदौसी चौकी प्रभारी, चौधरी सराय से सुंदरलाल को नरौली देहात चौकी का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद गेट चंदौसी से विनोद कुमार को टीसीएल रजपुरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देहपा से वीरेंद्र सिंह को जुनावई चौकी का प्रभारी, एचोड़ा कंबोह से देवेंद्र कुमार को हटाकर बैरपुर गुन्नौर का चौकी प्रभारी, टीसीएल रजपुरा से बलराम सिंह को मढ़कावली चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य दारोगाओं को वर्तमान थाने से हटाकर दूसरे थानों में पोस्टिंग दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed