फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   power house, officer,sambhal

संडे में खुलवाया बिजली दफ्तर एक्सईएन से नोकझोंक

Mon, 06 Jun 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 06 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
power house, officer,sambhal
संभल के मुख्य बिजलीघर पर अधिशासी अभियंता से भिड़ते सपाई। - फोटो : amar ujala
बिजली संकट पर सपाइयों का पारा चढ़ गया। जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बिजली दफ्तर पहुंचा। अधिशासी अभियंता को उनके घर से बुलाकर दफ्तर खुलवाया और इसके बाद बिजली समस्या के संबंध में सिलसिले वार जानकारी ली। इस दौरान सपाइयों की अधिशासी अभियंता से झड़प भी हुई।
विज्ञापन



इसके बाद सपाई बिजली सब स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति के संबंध में निगरानी करने पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक ओर जनता पसीना बहा रही है, दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी संडे मना रहे हैं। इससे जनता को कैसे राहत मिले? यह सवाल उन्होंने अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह के सामने उठाया। 
विज्ञापन


गोपाल सिंह ने बिजली आपूर्ति में सुधार का भरोसा दिया है। सपाइयों ने कहा कि यदि रमजान माह शुरू होेने से पहले बिजली आपूर्ति न सुधरी तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की जाएगी। सपा के युवा नेता सुहेल इकबाल ने कहा कि वह बिजलीघरों में गए थे तो पता लगा कि कुछ कर्मचारी शड-डाउन लेने के बाद आराम फरमा रहे हैं और जनता बिजली के लिए इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह के लापरवाह कर्मचारियों की शिकायत की गई है। प्रतिनिधि मंडल में गालिब खान, चौधरी नदीम, केसर नवाज, असलम खां, आरिफ खां, सुहेल अली, पापुल, यावर फराज, बदरुल हसन, जुम्मा खां आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed