फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Camps will be held in Sambhal and Sirsi from today to make golden card

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आज से संभल और सिरसी में लगेंगे शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Camps will be held in Sambhal and Sirsi from today to make golden card
संभल। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नगर निकाय के क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों के कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संभल और सिरसी में 15 से 17 नवंबर के बीच शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

संभल जिले में पांच लाख लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अब तक जिले भर में लगभग 1.25 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने में संभल जिला पिछड़ गया है। शासन स्तर पर जिले की खूब फजीहत हुई। जिसके बाद अब जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद संभल नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सिरसी के अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। वार्डों में आयोजित होने वाले शिविरों में संबंधित सभासदों से भी सहयोग देने की अपेक्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed