फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Calm and quiet, the sound of the Force's boots echoed.

Sambhal News: संभल शांत, गूंजती रहीं फोर्स के बूटों की आवाजें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Calm and quiet, the sound of the Force's boots echoed.
संभल में कोतवाली के सामने पैदल मार्च करते आरआरएफ और पीएसी के जवान। संवाद
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल को एक वर्ष सोमवार को पूरा हो गया है। इस एक वर्ष के पूरा होने पर शहर में चौकसी बढ़ी रही। हालांकि शहर पूरी तरह शांत रहा। डीएम और एसपी भी अन्य अधिकारियों के साथ पैदल गश्त करते रहे। जामा मस्जिद के नजदीक ड्रोन कैमरे से आसपास के इलाके की स्थिति पर नजर रखी। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने कंट्रोल रूम का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने जनसंवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। इस बवाल में पांच लोगों की मौत हुई थी। जिसमें चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एक मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया था। इस बवाल में एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत 28 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। एक एसडीएम पर जानलेवा हमला किया था। बवाल बीते हुए एक वर्ष पूरा हो गया है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद किए गए। शहर के प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात रही। संवाद

संभल में कोतवाली के सामने पैदल मार्च करते आरआरएफ और पीएसी के जवान। संवाद

संभल में कोतवाली के सामने पैदल मार्च करते आरआरएफ और पीएसी के जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed